राजस्थान महँगाई राहत शिविर 2023
मंहगाई राहत शिविर 2023 – राजस्थान महँगाई राहत शिविर 2023 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 10 जन कल्याणकारी योजनाओं के पंजीयन हेतु प्रारम्भ किया गया है। ये शिविर 24 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर में 10 जन कल्याणकारी योजनाओं का पंजीयन किया जायेगा. जिसमें- मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना, किसानों को 2000 यूनिट मुफ्त बिजली, अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट योजना, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना शामिल हैं।
राजस्थान महंगाई राहत शिविर 2023 उद्देश्य
राजस्थान महनगाई राहत कैंप 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को निकाला जाता है, उनकी जानकारी आवश्यक लोगों तक नहीं पहुंच पाती है, राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 उन लोगों तक उनकी जानकारी पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है. इस शिविर में जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी एवं पंजीयन किया जायेगा.
राजस्थान में महंगाई से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने महंगाई राहत शिविरों की शुरुआत की है। ये शिविर में जन कल्याणकारी योजनाओं का पंजीयन करने के लिए उपलब्ध होंगे। नीचे उन योजनाओं की सूची दी गई है जिनके लाभ राजस्थान के लोग इन शिविरों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
01 मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही गैस (मुख्यमंत्री सिलेंडर योजना)इस योजना के तहत, राजस्थान के गरीब परिवारों को सरकारी सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे।
02 राज्य सरकार की मुख्यमंत्री निःशुल्क विद्युत योजना इस योजना के अंतर्गत, उपभोक्ताओं को प्रति महीने 100 यूनिट तक की मुफ्त बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
03 यह रसोई योजना(अन्नपूर्णा नि:शुल्क भोजन पैकेट योजना)भारत सरकार द्वारा संचालित एक कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और निर्धन लोगों को भोजन की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य गरीब लोगों को उनकी दैनिक आहार आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करना है ताकि वे स्वस्थ रह सकें।
04 इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना इस योजना के तहत, अधिकतम 100 दिनों के लिए गरीबों को रोजगार की गारंटी दी जाती है। इसके लिए रोजगार गारंटी योजना के तहत नियोजित कर्मचारी को प्रति दिन एक निश्चित राशि वेतन दिया जाता है, जो उनकी मदद से वे अपने घर के लिए जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों को रोजगार की गारंटी देने से है ताकि वे अपने बुनियादी जीवन की जरूरतों को पूरा कर सके
05 महात्मा गांधी नरेगा (MGNREGA) एक सरकारी योजना है जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करती है। यह योजना 2005 में प्रारंभ हुई थी। इस योजन का पंजीकरण होते ही जॉब कार्ड का वितरण किया जाएगा
06 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना(SSP) एक सरकारी योजना है जो भारत में विभिन्न राज्यों द्वारा संचालित की जाती है।
07 कामधेनु पशु बीमा योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बीमा योजना है जो किसानों के लिए है। इस योजना के अंतर्गत, किसानों के पास पालतू पशु होने पर उनकी मृत्यु या अपचय की स्थिति में, वे बीमा के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही पंजीयन होने पर बीमा की पालिसी किट को दिया जाएगा
08 इस चिरंजीवी योजना में (चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना) (25 लाख रुपये) पंजीकरण होते ही नई पॉलिसी किट दी जाएगी
09 इस बीमा योजना में (चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना) (10 लाख रुपये) पंजीकरण होने पर नई पॉलिसी किट को प्रदान किया जाएगा
राजस्थान महंगाई राहत शिविर 2023 द्वारा लिए जाने वाले दस्तावेज होंगे
राशन कार्ड
बिजली का बिल
जनआधार कार्ड/भामाशाह
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
गैस डायरी की प्रतिलिपि
नरेगा योजना का कार्ड
ध्यान दे - इसकी आरंभिक तिथि 24 अप्रैल 2023
अंतिम तिथि 30 जून 2023
Official Notification - Click here
