राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023" का आयोजन 28 अप्रैल 2023 बांसवाड़ा में


 

कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग" द्वारा राजस्थान में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए "राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023" का आयोजन किया जा रहा है।

 इस फेयर में लगभग 6 से ज्यादा सेक्टर की 25 से अधिक कम्पनियां भाग लेंगी, जहां 7000 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के मौके प्रदान किए जाएंगे। 

यह रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक होंगे।

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित दिनांक और स्थान पर उपस्थित होकर इस मेगा जॉब फेयर 2023 में भाग लेना होगा। इससे पहले, उम्मीदवारों को इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा सकने वालों के लिए मौके पर ही ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी वहां रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

 


Previous Post Next Post