राजस्थान में स्नातक स्तर के छात्रों के लिए आयोजित होने वाली समान पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए एक समान स्तर का प्रवेश देना होता है जो स्नातक स्तर के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
CET IN RAJASTHAN
समान पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी
राजस्थान में स्नातक स्तर CET
CET result
बोर्ड द्वारा दिनांक 07 एवं 08 जनवरी 2023 को आयोजित समान पात्रता परीक्षा (स्नातक) के परिणाम की घोषणा आज दिनांक 28.04.2023 को की गई है। इस परीक्षा में कुल 11 लाख 27 हजार 659 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 8 लाख 30 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे थे
जबकि 3 लाख 4 हजार 598 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। परीक्षा में उपस्थित व अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा स्कोर कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
आपको सूचित किया जाता है कि कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक शुरू होंगे। इस परीक्षा में फिलहाल 8 विभागों के 2996 पदों की भर्ती होगी।
परीक्षा 6 से 9 जनवरी के बीच में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रथम चरण के परिणाम के बाद, प्रत्येक पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें पदों के मुकाबले 15 गुणा तक अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। यदि परीक्षा एक से अधिक चरणों में होती है, तो नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस खबर के अनुसार, राजस्थान में पहली बार समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन होगा।
