राजस्थान में निकली नई भर्ती नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट भर्ती 2023.....

 ऑनलाइन आवेदन 05 मई 2023 से शुरू होंगे जो कि 04 जून 2023 तक चलेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। इसके साथ उम्मीदवारो को यह बताया गया है कि एक बार आवेदित हो जाने पर फिर से दुबारा आवेदन नही करना पड़ेगा

राजस्थान चिकित्सा विभाग में नई भर्ती


चिकित्सा विभाग द्वारा रद हुई भर्ती नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट भर्ती की भर्ती को फिर से कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। और इसके साथ इस बार शिफू जयपुर द्वारा इस भर्ती में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है अब इस भर्ती में कुल 9879 पद हो गए है जिसमें 7020 पद Nursing Officer के होंगे एवं 2859 पद Pharmacist के हैं पहले इस भर्ती में 3309 पदो पर आयोजित की थी लेकीन अब इसको बढ़ाया गया है


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए और इसके साथ अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए और जानकारी देते हुवे इस भर्ती में आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानते हुए की जा रही है जिसके साथ आरक्षित वर्गों के उमीदवारो को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जा रही है


इस भर्ती में उमीदवार के पास क्या योग्यता होनी चाहिए


उमीदवार के पास देवनागरी लिपि में हिन्दी भाषा का सहज ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए


उमीदवार इस भर्ती में आवेदन कैसे करें

राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट भर्ती 2023 के लिए योग्यता वाले उमीदवार official website से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । उमीदवार को आवेदन करने से पहले official notification अवश्य पढ़े जिससे आपको इस भर्ती के बारे में उचित जानकारी हो सके फिर आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े

राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है:


आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: आवेदन करने के लिए राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sihfwrajasthan.com/ पर जाएं।

Direct Online apply link -Click here

भर्ती अधिसूचना ढूंढें: वेबसाइट पर आपको "Recruitment" के विकल्प में जाना होगा। वहां आप नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना ढूंढ सकते हैं।


ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें: अधिसूचना को पढ़ने के बाद, आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आपको अपना नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य विवरण जैसे शैक्षणिक योग्यता आदि प्रदान करना होगा।


दस्तावेज अपलोड करें: आवेदन पत्र भरने के बाद, आपको अपने शैक्षणिक योग्यता और अन्य दस्तावेज जैसे फोटो, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि अपलोड करने की भी आवश्यकता होगी।


आवेदन शुल्क जमा करें: आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा 


आप ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें। इसमें आपकी शिक्षा योग्यता प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि शामिल हो सकते हैं।


ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप इस वेबसाइट पर जाएं: http://www.sihfwrajasthan.com


वेबसाइट पर जाकर आपको "Recruitment" में जाना होगा। फिर आपको नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन का चयन करना होगा। नोटिफिकेशन में सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दिशानिर्देश उपलब्ध होंगे।


आवेदन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।


अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करने का सुनिश्चय लें और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा करें।


भर्ती में आवेदन शुल्क 

राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई इस भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग वर्गों के आवेदकों के लिए शुल्क में कटौती की गई है। जिसमे सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए राशि 500 रुपये है। नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदकों के लिए राशि 350 रुपये है। समस्त विधवा, विच्छिन्न विवाह महिला, विशेष योग्यजन तथा राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदकों हेतु राशि 250 रुपये है। राजस्थान के टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं बारां जिले की सभी तहसील के योग्य उम्मीदवार जो सहरिया आदिम जाति के अंतर्गत आते हैं उनके लिए राशि 250 रुपये है।"  


राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर और फार्मेसिस्ट के भर्ती प्रक्रिया 2023 के लिए शुरू हो रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 मई 2023 से शुरू होंगे और 04 जून 2023 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए ताकि वे भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जान सकें। यह सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।

इसके बारे में भी जाने.........

work from home job


Previous Post Next Post