परिचय - सूचना कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023 का आयोजन इस बार जोधपुर में 23 व 24 मई 2023 को किया जा रहा है। इस मेगा जॉब फेयर में 60 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। नामी कंपनियों द्वारा मौके पर ही प्लेसमेंट किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर इस मेगा जॉब फेयर 2023 में भाग ले सकते हैं। साथ ही इसमें भाग लेने से पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाया है तो उसके लिए ऑन द स्पॉट ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। उम्मीदवार वहां पंजीकरण काउंटर पर अपना ऑफलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।
आयु - उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष हनी चाहिए
योग्ययता - यह फेयर उन सभी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है जो 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट या अन्य योग्यताएं रखते हैं। आवेदकों का चयन इस मेगा जॉब फेयर में साक्षात्कार और उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस मेगा जॉब फेयर में भाग लेने के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन उन्हें सुविधा प्रदान करेगा ताकि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग ले सकें।
आवश्यक दस्तावेज -
आधार कार्ड
पैन कार्ड
मुलनिवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज़ फोटो
मोबाइल नंबर
ई मेल
10वी मार्कशीट
12वी मार्कशीट
ड्राविंग लाइसेंस (अगर हो तो )
बैंक पासबुक
जनाधार कार्ड
भरा गया आवेदन का प्रिंट
स्नातक प्रमाण पत्र
ITI डिप्लोमा (अगर हो तो )
कंप्यूटर डिप्लोमा (अगर हो तो )
अन्य डिग्री
उम्मीदवार आवेदन कैसे करे और किन - किन बातो का ध्यान रखे
- आप सर्वप्रथम आप इस लिंक पर जाये https://rajasthan.rozgaarmela.com/
- वहां आप लोगों को मुख्य पृष्ठ पर Login/Registration के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आप लोगों के सामने उस संभाग को क्लिक करे जन्हा रोजगार मेला लग रहा है
- फिर आपके सामने दो option दिखाई देंगे जिसमे आप candidate को क्लिक करे
- फिर आपके सामने मोबाइल नंबर की विंडो खुल जाएगी अगर आपने आवेदन पहले किया तो मोबाइल नंबर डालकर LOGIN करे
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो निचे लिखे NEW REGISTRATION आगे लिखे CLICK HERE बटन को दबाये
- और फिर उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा जिसको अच्छी तरीके से भर कर प्रिंट कर ले ताकि आपको भविष्य में काम आ सके
